संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बढ़ती शीतलहर के चलते शहर में रूई की मंडी स्थित मंदिर ठाकुर कन्हैयालाल जी महाराज मंदिर में रविवार को भगवान को सर्दी से बचाने के लिए अंगीठी लगाई गई। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर सेवायत पं. योगेश मिश्र (पप्पू पंडित) मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय सभासद पवन कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ। इसके साथ पंडित चेतन शर्मा ने ठाकुरजी के लिए अंगीठी सजाई और उनकी प्रतिमाओं को स्नान कराके मनोहारी शृंगार किए। शृंगार आरती के बाद मुख्य भूमिका में रहे सभासद पवन कुमार गुप्ता व सेवायत पुजारी योगेश मिश्र उर्फ पप्पू पंडित के साथ जरूरतमंदों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर सोनपाल वर्मा, संजय अग्रवाल, भगत अग्रवाल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, संजय दीक्षित एडवोकेट, लक्की पंडित, जितेंद्र, चेतन शर्मा, आलोक वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय आदि थे।