फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के शृंगार पर भी जीएसटी का साया

Wed, 09 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
कान्हा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व के बाद अब लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी में जुट गए हैं। जन्माष्टमी को पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने भी इसे भुनाने की तैयारी बड़े पैमाने पर की है। जीएसटी का असर कान्हा के जन्मदिन पर भी रहेगा। पोशाक पर 12 फीसदी, मूर्तियों पर 5 से 28 फीसदी तक और कपड़े पर पांच फीसदी जीएसटी लगा है, इसलिए जीएसटी के चलते पोशाक, मूर्ति और पालना के दाम पिछले साल से 50 से 100 रुपये तक बढ़े हैं।
विज्ञापन


 कान्हा की डिजाइनिंग पोशाक और डिजाइनिंग पालना खासतौर पर ऑर्डर कर मंगाए गए हैं। शहर में पहली बार धातु से निर्मित सावरे लड्डू गोपाल भी बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। यह लड्डू गोपाल अब तक गोवर्धन और वृंदावन में देखने को मिलते थे, लेकिन इस जन्माष्टमी पर हाथरस में भी बिक्री के लिए आए हैं। शेषनाग पालना भी ग्राहकों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें शेषनाग की छतरी और पालना में लड्डू गोपाल विराजमान हैं। दुकानदारों का कहना है कि पीतल के लड्डू गोपाल बाजार में 200 से लेकर 900 रुपये तक के बिक रहे हैं।

मूर्ति के वजन के हिसाब से दाम और बढ़ और घट भी सकते हैं। इसी तरह पालना भी 100 से 500 रुपये की बिक रहे हैं। सांवरे लड्डू गोपाल बाजार में 500 रुपये तक बिक रहे हैं। त्योहार को भुनाने के लिए बाजारों में दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों की भी अच्छी भीड़ उमड़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें