रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खानपान की स्टालों को चेक किया। तीन खाद्य विक्रेताओं पर मानक के विपरीत सामान की बिक्री करने पर 14 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक इज्जत
गनर मंडल प्रशंात कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी मथुरा एनके गर्ग, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मथुरा जीएस यादव ने स्टेशन पर खानपान स्टालों को औचक निरीक्षण किया। ठेकेदार दिलीप कुमार के स्टॉल पर सब ठीकठाक मिला। वहीं ललिता देवी के स्टॉल पर खानपान सामग्री को ढंकने के लिये स्टील के जाली के स्थान पर नेट की बड़े बडे़ छेद की जाली मिली। ऑयल और मसाले ब्रांडेड नहीं पाए गए। सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने विक्रेता पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
अन्य स्टाल पर चाय के बर्तन 150 ग्राम माप से कम पाए गए। वेंडर बिना नेम प्लेट लगाए खड़ा था। इस पर 10 हजार का जुर्माना किया गया। खानपान ठेकेदार रमेश चंद्र के स्टॉल पर बरूला तौलने के लिए तुला मौजूद नहीं था। इस पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही सभी विक्रेताओं को हिदायत दी गई।
उधर हाथरस सिटी रेलवे स्टेेशन पर खान-पान की चीजों में उचित साफ-सफाई नहीं मिलने एवं एवं बिना ब्रांड के मसालों व तेल का उपयोग पाया गया। इसके लिए उन पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा स्टेशन के वेंडर ट्रॉली पर गैर मानक के सामान बेचने पर एवं नेम प्लेट नहीं होने के कारण दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।