फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कल्याण सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, विधायक ने किया दौरा

Sun, 26 Apr 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए विधायक को पत्र सौंपते लोग। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला मसंद में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। शनिवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कर एक प्रेरणादायक स्थल विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन





विधायक ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर ग्रामवासियों से घटना की जानकारी ली। असामाजिक तत्वों के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। कहा कि यह केवल एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं, बल्कि सम्मान और विचारधारा पर आघात है।


इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सचिन दीक्षित, जितेंद्र राजपूत, नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन, योगेश परमार, प्रवेश परमार, योगेंद्र राजपूत, शिव सिंह लोधी, शैलेश राघव, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें