फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में 300 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा

Wed, 27 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। बीते एक हफ्ते से शहर से रूठे मेघा मंगलवार दोपहर को बरस पड़े। शाम तक हुई बारिश से शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया। इस बार जुलाई में अधिक बारिश के बाद बीते हफ्ते से अचानक बारिश बंद हो गई थी।
विज्ञापन


कई बार काली घटाएं घिरकर आईं, लेकिन बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी। अगर बीते हफ्ते भी बारिश पड़ी होती तो बारिश का आंकड़ा कहीं ज्यादा होता। कृषि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल जमकर बारिश हो सकती है।

पहले जिले में बारिश का औसत आंकड़ा 750 मिलीमीटर के करीब था, लेकिन बीते दशक में हुई कम बारिश से अब यह आंकड़ा 600 मिलीमीटर तक आकर सिमट गया है। इस साल हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जुलाई में ही 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें