फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसराना में रोकी यात्रा, भिक्षुओं से बदसलूकी

Tue, 26 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
baudh bhikshu - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। अखिल भारतीय भिक्षु संघ के बैनर तले सासनी के गांव जसराना पहुंची धम्म चेतना यात्रा को विरोधियों द्वारा रोके जाने और बौद्ध भिक्षुओं के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी से उनमें नाराजगी दिखी। बौद्ध भिक्षुओं ने स्थानीय भाजपा नेताओं की अव्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म्स में पत्रकार वार्ता करते हुए शीतरक्षित भिक्षु और भदंत शांति मित्र महास्थाविर ने कहा कि बौद्ध भिक्षुआें की गाड़ी पर हमला दुखद है। वह यहां किसी पार्टी का नहीं, बल्कि धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए आए हैं। अलीगढ़ में जिन्होंने हमला किया, वही लोग यहां पर आए। जसराना में धक्का मारे, गालियां दीं और नारेबाजी भी की गई। गाड़ियाें पर लाठी से हमला किया।

हमला करने वालों से पूछा तो बोले हम यह प्रचार-प्रसार नहीं होने देंगे। बौद्ध भिक्षु सभी को क्षमा कर आशीर्वाद देते हैं। किसी से लड़ते नहीं हैं। धम्म चेतना यात्रा भाजपा, सपा और कांग्रेस की नहीं है। हम केवल धर्म का प्रचार कर रहे हैं। दो बार हमला हुआ है। अब हम इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार को अवगत भी कराएंगे और सुरक्षा की मांग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धम्म चेतना यात्रा अब तक प्रदेश के 50 जिलों में भ्रमण कर चुकी है। हाथरस के बाद मथुरा और वहां से आगरा यात्रा रवाना होगी। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सांसद पत्नी श्वेता चौधरी, दिलीप पोद्दार, मुकेश पौरुष, नंदिनी देवी, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें