फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना नहीं, सावरकर थे बंटवारे के जिम्मेदार: सुमन

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते महागठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। मथुरा अड्डा स्थित छाबी मियां के बाग में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाथरस लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने देश के बंटवारे के लिए जिन्ना के बजाय वीर सावरकर को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राजनीतिक मुद्दों में आम आदमी की चिंता नहीं है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दांपत्य जीवन पर भी तंज कसे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान की बात करने वाले वीर सावरकर थे, जिन्ना नहीं। सावरकर ने कई बार अंग्रेजों से माफी मांगी, जब वह अंडमान निकोबार की जेल में बंद थे। उन्होंने तीन तलाक के मद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने क्यों अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया जबकि उनसे मोदी का सालों से कोई सरोकार नहीं है। जो शख्स अपनी पत्नी के लिए वफादार नहीं हो सकता, वह देश के लिए भी नहीं सकता। भाजपा के पास भूख प्यास, बेबसी, गरीबी, लाचारी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे नहीं हैं। इनकी राजनीति के मुद्दे गाय, गंगा, तीन तलाक और लव जेहाद हैं। 20 हजार करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन गंगा का एक कोना भी साफ नहीं हुआ। तीनों दल यदि अकेले लड़ते तो भाजपा को नहीं हरा सकते थे, इसलिए तीनों का गठबंधन हुआ। हाथरस लोकसभा क्षेत्र चौ. चरण सिंह की कर्मभूमि वाला क्षेत्र है। उन्हें चौधरी साहब के साथ काम करने का मौका मिला था।

सम्मेलन को पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, रालोद प्रदेश महासचिव गुड्डू उर्फ प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा दिनेश देशमुख, राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव सपा विशंभर प्रसाद निषाद, मुरसान चेयरमैन रजनेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन, चंद्रकांत बधौतिया, धर्मवीर चारग, डॉ. कालीचरन सिंह, जाकिर खान, मोंटू चौधरी, चरन सिंह मास्टर, मंसूल अजली, श्याम सुंदर गिरी, शफीकुद्दीन, लेखराज बाबा, तिलक सिंह प्रधान, वीरेंद्र कुशवाह, चोब सिंह पहलवान, कैलाश ठेनुआं, सोनू गोस्वामी, पूरन कुशवाहा आदि  सपा कार्यकर्ता, समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें