फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बंद रहेगा सर्राफा कारोबार

Mon, 08 Feb 2016 10:18 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। भारत सरकार द्वारा दो लाख की बिक्री पर पैन कार्ड आवश्यक किए जाने के विरोध में सर्राफा कारोबारी 10 फरवरी को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। यह निर्णय सर्राफा कमेटी और युवा सर्राफा कमेटी ने अलग-अलग बैठक कर लिया।
विज्ञापन

सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर बंद का आह्वान किया गया है। इधर, युवा सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष बौ. विकास शर्मा ने कहा कि दो लाख से ऊपर की बिक्री पर पैन कार्ड की आवश्यकता के विरोध में पूरे भारत के सर्राफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान कल बंद रखेंगे। दोनों ही संगठनों ने जिले के सभी सर्राफा कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर विरोध का समर्थन करने की अपील की है। सर्राफा कमेटी की बैठक में विनोद कुमार सर्राफ, दीपेश अग्रवाल, लक्ष्मी चंद्र अग्रवाल, रामजी लाल, मुकेश अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार, सुबोध, राकेश कुमार अग्रवाल, राकेश बुटिया, राम बल्लभ अग्रवाल, राम सिंघल, पवन अग्रवाल आदि थे। युवा सर्राफा कमेटी की बैठक में बौ. रमनमूर्ति शर्मा, बलवीर सिंह वर्मा, सौरभ अग्रवाल, धीरेंद्र पाठक, आलोक वार्ष्णेय, गिरीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें