फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति दुकान और पत्नी कथा सुनने गई, दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी उड़ाई

Sat, 20 Jun 2026 07:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति दुकान पर गया और पत्नी रामभद्राचार्य की कथा सुनने चली गई। पीछे चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया। घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी, सोने की चार चूड़ियां, गले का हार, मंगलसूत्र, पांच अगूंठी महिलाओं की, पांच अगूंठी पुरुषों की, एक लॉकेट, सोने की झुमकी, कुंडल और चांदी की चार जोड़ी पायल ले गए।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला उदैया में शुक्रवार दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये की नकदी और जेवर ले गए। 

विज्ञापन


पीड़ित प्रदीप कुमार ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे वह पुरदिलनगर स्थित अपनी दुकान पर चले गए थे। पत्नी लधौआ में आचार्य रामभद्राचार्य की कथा सुनने चली गईं। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। 

घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी, सोने की चार चूड़ियां, गले का हार, मंगलसूत्र, पांच अगूंठी महिलाओं की, पांच अगूंठी पुरुषों की, एक लॉकेट, सोने की झुमकी, कुंडल और चांदी की चार जोड़ी पायल ले गए। चौकी इंचार्ज ने गांव के ही एक नामजद युवक को दो साथियों के साथ पकड़ा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदेशपाल सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज से जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें