फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ई रिक्शा में मां-बेटी के बैग से गहने-नकदी चुराए, महिला की हालत बिगड़ी, सीएचसी ले जाया गया

Sun, 22 Jun 2025 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुसुम देवी ने अपना बैग खोलकर किराए के 20 रुपये निकाले और ई रिक्शा चालक को दे दिए। ई रिक्शा पर बैठीं दोनों महिलाएं रास्ते में ही उतर गईं। सलेमपुर रोड तिराहे पर कुसुम देवी ने आम खरीदने के लिए बैग खोला तो बैग से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, दो अंगूठी और पांच हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
बैग से रूपये व जेवर पार होने की घटना से पीड़ित मां बेटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई रिक्शे में बैठीं मां-बेटी के बैग से ई रिक्शा सवार महिलाओं ने नकदी और गहने चुरा लिए। बैग से गहने और नकदी की चोरी होने का पता चलते ही महिला की ब्लड प्रेशर बढ़ गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसकी बेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां इलाज किया गया। पीड़िता की ओर से सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


आगरा के गोकुलपुर लोहामंडी निवासी कुसुम देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार अपनी बेटी संगीता के साथ सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर बस से उतरी थीं। वह सलेमपुर रोड पर रहने वाले अपने भतीजे के यहां जाने के लिए विनोबा नगर चौराहे से ई रिक्शा में बैठीं। ई रिक्शा में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। 

बैठते ही कुसुम देवी ने अपना बैग खोलकर किराए के 20 रुपये निकाले और ई रिक्शा चालक को दे दिए। ई रिक्शा पर बैठीं दोनों महिलाएं रास्ते में ही उतर गईं। सलेमपुर रोड तिराहे पर कुसुम देवी ने आम खरीदने के लिए बैग खोला तो बैग से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, दो अंगूठी और पांच हजार रुपये गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में उतरीं दोनों महिलाओं की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सादाबाद कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की नहीं है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें