फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भूख हड़ताल करेंगे सराफा कारोबारी

Mon, 28 Mar 2016 12:00 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा सराफा व उससे जुड़े कारोबार पर उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में अब सराफा कारोबारी सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भूख हड़ताल पर बैठने वाले सराफा व्यापारियों की टीम भी बना दी गई। 
विज्ञापन


रविवार को 26वें दिन भी सराफा कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन व हड़ताल जारी रही। व्यापारियों ने केंद्र सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल को एक महीना होने जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार को न तो कारोबारियों और न हीं सराफा कारोबार से जुड़े उन मजदूरों का ख्याल आया है, जिनकी अजीविका इसी धंधे से चलती है और हड़ताल के चलते जिनके सामने भुखमरी और आर्थिक तंगी के हालात पैदा हो गए हैं। इस सरकार से ऐसे हठधर्मी रवैये की उम्मीद कतई नहीं थी।

सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठने के लिए सुरेश चंद्र मारवाड़ी, मुकेश कुमार अग्रवाल, भूपेंद्र वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, पवन कुमार अग्रवाल, मोहन सोनी, महेश चंद्र कौशिक, गिरीश अग्रवाल, कन्हैया लाल वर्मा, किशन शर्मा, सुंदर लाल वर्मा, राम वर्मा रहेंगे। हड़ताल में मोहन लाल अग्रवाल, विनोद वार्ष्णेय, राकेश बुटिया, राजेश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, रविंद्र कुमार वार्ष्णेय, राकेश संटू, अशोक कुमार, मदन लाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, विकास शर्मा, बलवीर वर्मा, सौरभ अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें