फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैतेश्वर महादेव रथयात्रा की रही धूम

Sun, 27 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
चेतेश्‍वर महादेव की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। श्री चैतेश्वर महादेव मंदिर से चैतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा की देर रात तक शहर में धूम रही। रथयात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां और रंगशाला ने लोगों का मन मोह लिया। रथ में विराजमान भगवान गणेश की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शहर भर में जगह-जगह लोगों ने गणेश भगवान की आरती उतार कर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


रथयात्रा शहर के जिस बाजार में होकर निकली, वहां काफी भीड़ लग गई। घर और दुकानों की छताें से लोग मेला का आकर्षक नजारा देख रहे थे। मोहल्ला लाल डिग्गी से चैतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक गेंदालाल चौधरी और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना करके और फीता काटकर की। मेला के अध्यक्ष अनिल कुमार पिप्पल के नेतृत्व में अतिथियों के अलावा मेला आए अन्य गणमान्य लोगों का माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया गया। मेला में काली का स्वरूप प्रदर्शन करते हुए साथ था।

भगवान गणेश, राम परिवार, शिव परिवार और रथ में विराजमान में भगवान गणेश की झांकियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं। रंगशाला में महिला कलाकारों का नृत्य देखने के लिए भीड़ लगी हुई थी। बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते झूमते हुए साथ चल रहे थे। मेला अध्यक्ष का शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत करते थे। वहीं वह भी खुद लोगों को दुपट्टा पहना रहे थे।
विज्ञापन


रथयात्रा जिस बाजार से होकर गुजरी, वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया है। भगवान गणेश के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। मेला में मेला व्यवस्थापक रामनाथ कौशिक, किशोर कुमार, भोला, जैकी, मनोज कुमार, अनिल बाबू, नंदकुमार निमेष, गोपाल कृष्ण एडवोकेट, सभासद महेश चंद्र, राजपाल सिंह, विनोद चौधरी, विजय सिंह प्रेमी, दीपक शर्मा, नितिन मोहन शर्मा सहित काफी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें