जयंत चौधरी ने कहा, कांग्रेस कहती है कि भाजपा आएगी तो संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा। सामाजिक न्याय की लड़ाई जो चौधरी चरण सिंह ने लड़ी है, ऐसी लड़ाई किसी ने नहीं लड़ी है। मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से कहता हूं, बाबा साहेब द्वारा स्थापित संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न ही होने देंगे। यह आपके वोट को दबाने की कोशिश हो रही है।
यह रहे मंच पर मौजूद
सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह गुड्डू चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी संजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी केशव देव, हाथरस विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, विधान परिषद सदस्य योगेश नौहरवार, विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंंह गुरुजी, पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रभारी सत्यपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, विधायक छर्रा रवेंद्रपाल सिंह, विधानसभा संयोजक प्रीति चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कालीचरण, भाजपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कृष्णपाल लाल, सादाबाद चेयरमैन हेमलता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस श्वेता दिवाकर, दीपू चौधरी आदि थे।