जिले में यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या काफी समय से कम है। मात्र 39 यातायात पुलिस कर्मियों के हवाले पूरे जिले के यातायात व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी है। हालांकि समस्या को देखते हुए लगभग 35 पीआरडी जवान, 40 गार्ड व अन्य पुलिस कर्मियों की मदद ली जाती है, लेकिन यह इंतजाम भी नाकाफी साबित होते हैं।
हो सकता है इस समय कुछ देर के लिए कहीं जाम लग गया हो, क्योंकि यातायात पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी वह चुनाव में गया है। जल्द ही चुनाव ड्यूटी में गए पुलिस कर्मी लौट आएंगे। उनके आते ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।-हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, हाथरस।
शहर के इगलास रोड पर जब फाटक बंद होता है तो जाम लग जाता है। जाम से निजात दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे। हम लोग अक्सर यहां परेशान होते हैं।-विष्णु कुमार निवासी इगलास रोड
मधुगढ़ी मार्ग दोनों ओर से जाम से घिरा हुआ है। एक ओर मथुरा रोड तो दूसरी ओर आगरा रोड पर जाम के कारण इस मार्ग पर भी जाम रहता है। इसका निस्तारण किया जाना चाहिए।-पुनीत कुमार निवासी मधुगढ़ी चौराहा
आगरा रोड से मुरसान गेट बांस मंडी की सड़क काफी संकरी है। इस सड़क पर यातायात सुचारू करने के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करनी चाहिए। तब ही कुछ राहत मिल सकती है।-महेश कुमार निवासी मुरसान गेट चौराहा
बस स्टैंड से आगे चलने पर पहले जाम नहीं मिलता था, लेकिन अब नवीपुर चौराहा इतना व्यस्त हो गया है कि यहां दिन भर जाम लगता रहता है। यहां शासन को अब यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने चाहिए।-दीपक कुमार निवासी नवीपुर चौराहा।