फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathrtas: जहरखुरानी के आरोपी को ले गई जलेसर पुलिस, नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था महिला को

Tue, 28 Jan 2025 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक ने एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे लूट लिया था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी को रात्रि में दबिश देकर सिकंदराराऊ से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित मोहल्ला सराय उम्दा बेगन में 27 जनवरी की रात्रि में एटा जिले की जलेसर थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


जलेसर पुलिस की दबिश की चर्चा 28 जनवरी को पूरे दिन मोहल्ले में रही। जलेसर कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी एक युवक ने कोतवाली जलेसर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे लूट लिया था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी को 27 जनवरी की रात्रि में दबिश देकर सिकंदराराऊ से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें