फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम...रावण रूपी बुराई का काम तमाम

Sun, 01 Oct 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में भ्‍ागवान राम व लक्ष्मण का तिलक करते मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयदशमी का पर्व शनिवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन के तहत श्रीराम लीला महोत्सव की ओर से नुमाइश मैदान में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद दहन लीला का मंचन हुआ। यहां भारी भीड़ के बीच तीनों के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


श्रीराम वानर सेना के साथ जैसे ही नुमाइश मैदान में पहुंचे तो जय श्रीराम का जयघोष होने लगा। यहां पर श्रीराम और रावण की सेना में भीषण युद्ध हुआ। वानरों ने राक्षसों को एक-एक कर मारा। हनुमान ने भी कई राक्षसों का अंत किया। बार-बार तीर मारने के बाद भी जब रावण का अट्टाहस जारी रहा तो श्रीराम की सेना में चिंता होने लगी।

इस पर विभीषण की राय पर रावण की नाभि को निशाना बनाकर जैसे ही तीर चलाया तो रावण का पुतला तेज आवाजों के साथ धू-धू कर जलने लगा। विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। रावण के साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी आतिशबाजी की रंगीन रोशनी के साथ जलने लगे। एक बार फिर से जय श्रीराम का जयघोष हुआ।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान स्थल पर श्रद्धालुओं को पुतला दहन देखने में परेशानी न हो इसके लिए कई बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई थीं, जिस पर लीला मंचन सीधे दिखाया जा रहा था। तीनों पुतलों की आतिशबाजी देखने लायक थी। इस दौरान नुमाइश मैदान में जबरदस्त भीड़ रही। पुलिस प्रशासन ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी बहुत कड़ी कर दी थी।

पुतला के दहन होने के बाद मेला वापस जीटी रोड होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचा। इस मौके पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूपी विधि आयोग के चेयरमैन आदित्यनाथ मित्तल, प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, कमिशभनर सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम ऋषिकेश भाष्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय, निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती आदि अतिथिगण मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम का पूजन और तिलक किया। 

श्रीराम शोभायात्रा का शहर भर में जोरदार स्वागत
विजयदशमी पर्व पर श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शनिवार को दशहरा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसका दोपहर में रामलीला संयोजक विमल अग्रवाल ने रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद करीब दो किमी लंबी शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों में भ्रमण करती हुई नुमाइश मैदान पहुंची। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर व भगवान श्रीराम लक्ष्मण की आरती उतारकर व तिलक कर स्वागत किया गया।

रामलील मैदान अचलताल से शुरू हुई शोभायात्रा मदारगेट चौराहा, कंपनीबाग चौराहा से मामू भांजे की ओर पहुंची। मामू भांजे से काली का स्वरूप भी शोभायात्रा में शामिल हुआ। इस दौरान स्वागत के लिए हर कोई भगवान श्रीराम का तिलक करने को आतुर था। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण की कई झांकियां थीं, जबकि कई सजीव झांकियां नृत्य करते हुए चल रही थीं। इसके अलावा मां दुर्गा, भगवान बांके बिहारी, शिव पार्वती आदि की झांकियां भी शामिल थीं। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद आदि के आधा दर्जन बैंड भी शामिल थे। मामू भांजे  से  शोभायात्रा पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, मसूदाबाद होली चौक, फायर स्टेशन तिराहा, जीटी रोड, जेल रोड से होती हुई नुमाइश मैदान पहुंची।

यहां भगवान श्रीराम का यूपी विधि आयोग के चेयरमैन पूर्व न्यायाधीश आदित्यनाथ मित्तल, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया, आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, कमिशभनर सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम ऋषिकेश भाष्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय, विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती, एडीएम सिटी एसपी सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, पवन खंडेलवाल, श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र सुहृद आदि ने तिलक किया। विजय तिलक के बाद श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण से युद्ध कर उसका वध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें