फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गईं भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग तीन मंदिरों से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं का जगह-जगह जोशीला स्वागत किया गया।  वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शनिवार को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर कमला बाजार के अलावा घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर और जगन्नाथ जी मंदिर जगन्नाथ धाम जैन गली से निकाली गई। बिहारी जी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में रथ पर जगन्नाथ जी के अलावा उनकी बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र भी सवार थे। कहीं भजन-कीर्तन हुए तो कहीं आरती उतारी गई।

भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचने की होड़ देखी गई। जहां-जहां से यह शोभायात्राएं निकली, वहां-वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा जगदीश, सुशील, उमेश, मुन्नालाल, गनपति, मनीष, पन्नालाल, सुरेश के अलावा अशोक कुमार, अजय कुमार, रामकुमार, मुन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें