फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव में अभी वक्त है, प्लीज वेटः शरद यादव

Wed, 06 Jul 2016 11:36 PM IST
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Sharad Yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की भूमिका को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बुधवार दोपहर कासगंज जाते वक्त पंत चौराहे पर समर्थकों के स्वागत के दौरान वह यूपी में गठबंधन के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


कासगंज में पार्टी कार्यकर्ता उमेश यादव की मौत पर सांत्वना प्रकट करने जाते वक्त शरद यादव का यहां स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की भूमिका से संबंधित सवाल किया तो वह बोले कि अभी चुनाव में काफी वक्त है। वेट कीजिए, जो होगा समाने आएगा। गठबंधन संबंधी सवाल को भी वह टाल गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। पार्टी फोरम पर रखकर इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अपनी लिखी किताब के बारे में भी बताया। इस मौके पर अनोखे सिंह यादव, सुधीर यादव, हृदेश यादव,  भोले प्रधान, छर्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें