फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन 

Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मधुगढ़ी का बदहाल मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। गांव रुहेरी से रघनिया मार्ग की बदहाल स्थिति से कई गांवों के लोग परेशान हैं। बारिश आने के बाद यहां की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे और कीचड़ के चलते लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


आए-दिन यहां हादसे हो रहे हैं। बदहाल रास्ते को लेकर गांव के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव रघनिया के बंटी दीक्षित और श्रीनिवास दीक्षित का कहना था कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया गया है, लेकिन अभी तक इस ज्वलंत समस्या की तरफ न जिला प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया है। यही हाल रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर चंदा कर ईंट-पत्थर आदि सामग्री डाली गई थी, जिससे कुछ सुविधा तो मिली। अब फिर से रास्ता बदहाल हो गया है। इस मार्ग से लगभग 20 गांवों के लोग गुजरते हैं। प्रदर्शन करने वालों में बंटी दीक्षित, श्रीनिवास दीक्षित, डॉ. ब्रजमोहन, हाकिम सिंह, विष्णु दीक्षित, सुदर्शन शर्मा एडवोकेट, मानिक चंद्र, राममोहन उपाध्याय सहित काफी ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें