बाजार में एक दुकान से लाड्डू गोपाल की पोशाक खरीदतीं महिलाएं। संवा
- फोटो : samvad
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। लड्डू गोपाल को सजाने के लिए पोशाक और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानें जगह-जगह सजी हुई हैं। इन पर खरीदारी करने वालों की भीड़ भी लग रही है। बच्चों को लड्डू गोपाल के रूप में सजाने के लिए उनकी पोशाकें भी बिक रही हैं।
अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को सजाने के साथ ही अपने बच्चों को भी राधा कृष्णा के रूप में सजाने का चलन बढ़ गया है। यही कारण है कि अब बाजारों में बच्चों के लिए राधाकृष्ण के परिधान भी खूब बिक रहे हैं। करीब आठ साल की उम्र तक के बच्चों के लिए यह पोशाक बाजार में उपलब्ध हैं। इन पोशाक की कीमत 200 रुपये से एक हजार रुपये तक हैं।
इस साल हम राधाकृष्ण के स्वरूपों के परिधान के साथ ही राधाकृष्ण के स्वरूपों को सजाए जाने का सामान भी बेच रहे हैं। इस साल भी इनकी बिक्री अच्छी है।
-बांकेबिहारी गौड़, वस्त्र विक्रेता।
राधाकृष्ण के स्वरूपों को सजाने के लिए एक ही बार वस्त्रों की बिक्री होती है। इस साल भी काफी अच्छी बिक्री है। उम्र के हिसाब से बहुत अच्छी डिजायनों में परिधान हमारे यहां उपलब्ध हैं।
-अनिल कुमार अग्रवाल, वस्त्र विक्रेता