फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाद भंडार में मिलीं अनियमितताएं, लाइसेंस निलंबित

Sat, 27 Jun 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने नगला सकत स्थित मैसर्स विपिन खाद भंडार पर छापा मारा। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर फर्म का उर्वरक अधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया और दुकान पर खाद की खरीद-बिक्री को भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के माध्यम से इस खाद भंडार के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी। सूचना पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक/उर्वरक निरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने 24 जून को दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, बिक्री व स्टॉक पंजिका और कैश मीमो जैसी बुनियादी चीजें नदारद मिलीं।
जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह स्टॉक का बड़ा अंतर था। पॉस मशीन में 411 बैग डीएपी प्रदर्शित हो रही थी, वहीं मौके पर भौतिक स्टॉक शून्य मिला। दुकान पर भौतिक रूप से 250 बैग यूरिया मिली, जबकि पॉस मशीन के रिकॉर्ड में यूरिया का स्टॉक शून्य दर्ज था। गोदाम में भंडारित यूरिया की चौहद्दी का अंकन भी उर्वरक प्राधिकार पत्र पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि लाइसेंस निलंबित करते हुए फर्म स्वामी दिलीप कुमार को सात दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। थोक विक्रेताओं को भी इस फर्म की आपूर्ति रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें