फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 64 हजार उपभोक्ताओं की 30 जून के बाद कटेगी बिजली

Sat, 27 Jun 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के करीब 64 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीब 21 करोड़ रुपये का बकाया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून तक भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली सीधे मुख्यालय के कंट्रोल सेंटर से काट दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 1.60 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और इन सभी कनेक्शनों को पोस्टपेड व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर प्रणाली में बकाया होने पर बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए अलग से टीम भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। विभागीय मुख्यालय के कंट्रोल सेंटर से ही संबंधित कनेक्शन की बिजली आपूर्ति दूरस्थ रूप से बंद की जा सकती है।
अकेले हाथरस शहर में 32,700 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं में से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा सासनी, सिकंदराराऊ, सादाबाद, हसायन और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शहर संदीप कुमार का कहना कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उद्देश्य बिलिंग प्रणाली को पारदर्शी बनाना और राजस्व वसूली को बेहतर करना है। ऐसे में लगातार बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब सख्ती बरती जाएगी। बिल जमा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल की जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने बिजली बिल का भुगतान कर दें, ताकि बिजली कटने जैसी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का भी अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जिले में बकायेदारों की स्थिति
-कुल स्मार्ट मीटर उपभोक्ता : करीब 1.60 लाख
-बकायेदार उपभोक्ता : करीब 64 हजार
-कुल बकाया राशि : करीब 21 करोड़ रुपये
-हाथरस शहर के स्मार्ट मीटर उपभोक्ता : 32,700
-शहर के बकायेदार : करीब 8 हजार
-शहर में बकाया राशि : करीब 2.50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें