फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाद भंडार में मिली खामियां, सुधार के निर्देश

विज्ञापन
खाद की दुकान का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
डीएम अतुल वत्स ने नगला भुस (मीतई) स्थित तिवारी खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां पर खामियां और अनियमितताएं पाई गईं। डीएम ने यूरिया, डीएपी और पोटाश के स्टॉक की जांच की। बिक्री रजिस्टर में लापरवाही सामने आई। इसमें किसानों के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं थे।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कहा कि प्रत्येक खरीदार किसान का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, ताकि सत्यापन हो सके। कर्मचारी स्टॉक पंजिका प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकृत विक्रेता उपस्थित नहीं था। डीएम ने कहा कि बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण और ई-पॉस मशीन के बिना खाद की बिक्री नहीं होनी चाहिए। अगर मुख्य विक्रेता अनुपस्थित है, तो इसकी सूचना बोर्ड पर होनी चाहिए। कालाबाजारी, ओवररेटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें