फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वायुसेना कर्मी से की 2.80 लाख की धोखाधाड़ी

Sun, 04 Oct 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पीड़ित वायुसेना कर्मी सुरेश कुमार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव एदलपुर निवासी भारतीय वायुसेना के कर्मचारी ने गांव के ही एक युवक पर उसके मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल कर करीब 2.80 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर हजारों रुपये का कर्ज लिया और रकम अपने खाते में स्थानांतरित कर ली।
विज्ञापन

तहरीर में एदलपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह भारतीय वायुसेना में आगरा में तैनात हैं। उनके निवास स्थान से कुछ दूरी पर गांव के ही युवक का होटल है, जहां वह अक्सर ड्यूटी के बाद बैठने चले जाते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात गांव मंस्या निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक उन्हें अंकल कहकर उनके मोबाइल को इस्तेमाल करने के लिए मांगता था।
वह कुछ समय मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद वापस कर देता था। करीब तीन महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। हाल ही में जानकारी हुई कि युवक ने उनके मोबाइल का इस्तेमाल कर एक एप डाउनलोड किया और उसके माध्यम से हजारों रुपये का कर्ज लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। मोबाइल से होने वाले किसी भी भुगतान की रकम भी दिलीप के खाते में पहुंच जाती थी।
विज्ञापन

सुरेश का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के धर्मपाल सिंह और प्रवीन कुमार के साथ इस युवक के गांव मंस्या स्थित घर पहुंचे और रुपयों के संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपी और उसके पिता ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें