फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण मामला: जांच पूरी, प्रोफेसर के साथ पूर्व जांच समिति भी आ सकती है कटघरे में

Wed, 26 Mar 2025 02:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश द्वारा छात्राओं के यौन शोषण किए जाने की शिकायत डीएम राहुल पांडेय को भी प्राप्त हुई थी। इसके बाद डीएम ने एसडीएम सदर नीरज शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने प्राचार्य, प्रोफेसर, स्टाफ और छात्राओं के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री काॅलेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के यौन शोषण मामले में डीएम द्वारा गठित की गई चार सदस्यीय समिति ने सभी बिंदुओं पर जांच पूरी कर ली है और जल्द रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। समिति की रिपोर्ट के बाद प्रो. रजनीश कुमार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। इस प्रकरण में महाविद्यालय प्रबंधन को पूर्व में हुई शिकायत की जांच करने वाली समिति भी कठघरे में है।

विज्ञापन


जांच समिति ने उन लोगों को भी जिम्मेदार माना है, जिन्होंने छात्राओं के यौन शोषण की शिकायत पर चुप्पी साध ली और प्रकरण पर लीपापोती कर दी। यह भी अब इस प्रकरण में फंस सकते हैं और इन पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण किए जाने की शिकायत डीएम राहुल पांडेय को भी प्राप्त हुई थी। इसके बाद डीएम ने एसडीएम सदर नीरज शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने पीसी बागला महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य, प्रोफेसर, स्टाफ और छात्राओं के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन


कई बिंदुओं पर पूछताछ की थी। पूर्व में हुई शिकायत की जिस तीन सदस्यीय समिति जांच की थी, उसके निष्कर्ष और पूरी रिपोर्ट को भी तलब किया था। शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने और प्रकरण को दबाने की कोशिशों को जांच रिपोर्ट की आख्या का हिस्सा बनाया गया है। इस रिपोर्ट के बाद प्रोफेसर रजनीश के साथ उसे बचाने वाले प्रोफेसर व महाविद्यालय प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी भी फंस सकते हैं। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें