हाथरस शहर के कई मोहल्लों में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य होगा। पालिका की बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू हो जाएगा।
शहरी क्षेत्र में पेयजल, सड़क, नाली, साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शहर के कई मोहल्लों में 13 निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। टेंडर आदि प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर एक नजर
- महादेव नगर नवीन क्षेत्र में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य।
- आदर्श नगर में गली नंबर दो में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- तमनागढ़ी में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य।
- विनोद विहार में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- जोगिया वाल्मीकि बस्ती में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- कलवारी में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- हाथरसी मार्ग पर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- मीतई में सीसी मार्ग का निर्माण।
- नगला भुस में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- भगवंतपुर में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- सोखना में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
- चमन विहार में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।