फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रा-किशोरी को बहलाकर ले गए, मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 27 Aug 2024 02:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोरी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कर ले गया है। वह मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति से बात करती थी। छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती है। 21 अगस्त की रात को गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन में एक छात्रा और एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 24 अगस्त की दोपहर को उनकी 14 वर्षीय बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कर ले गया है। उनकी बहन मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति से बात करती थी।
विज्ञापन


इधर, इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी हाईस्कूल में पढ़ती है। 21 अगस्त की रात को गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। काफी जगह बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें