फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: गरीब परिवार से हूं सर, पास कर देना गणित कमजोर है मेरा...

Tue, 19 Mar 2024 03:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। कॉपियों में छात्र-छात्राओं द्वारा रोचक बातें लिखना हर साल खबरों में दिखता है। हाथरस के श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए आई हाईस्कूल की गणित की उत्तर पुस्तिका में लिखा था कि बहुत गरीब परिवार से हूं सर...पास कर देना मेरा गणित कमजोर है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते शिक्षक और शिक्षिकाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुत गरीब परिवार से हूं सर...पास कर देना मेरा गणित कमजोर है। यह शब्द श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए आई हाईस्कूल की गणित की उत्तर पुस्तिका में अंकित थे। पास होने के लिए परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में तरह-तरह की बातें लिखी हैं। 

विज्ञापन


तीन मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। सरस्वती इंटर कॉलेज में 115723 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 82160 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 95195 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। सोमवार को सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 12538 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 

श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 13833 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 8998 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सोमवार को कुल 35369 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सोमवार को 634 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अभी हाईस्कूल की 132579 व इंटरमीडिएट की 92120 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। 

तीन मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में किया जा रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से मूल्यांकन चल रहा है। 18 मार्च को कुल 35369 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। - संतप्रकाश, डीआईओएस हाथरस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें