फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: दिल्ली के लिए हाथरस से चलेंगी 40 बसें, 22 मार्च से 3 अप्रैल के बीच बसों की संख्या में होगा इजाफा

Tue, 19 Mar 2024 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिल्ली से हाथरस, अलीगढ़ आदि के लिए हाथरस डिपो 40 से अधिक बसों को दौड़ाने की तैयारी में है। 19 मार्च को अलीगढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगवाए जाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर हाथरस डिपो की ओर से यात्रियों को सुविधा दिए जाने के लिए नए स्तर से रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत व्यस्ततम माने जाने वाले दिल्ली रूट पर करीब 40 बसों को दौड़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। सामान्य दिनों में इस रूट पर सात बसों का संचालन डिपो द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन


घरवालों के साथ होली का पर्व मनाए जाने के लिए हजारों की संख्या में दिल्ली से लोग हाथरस व पास के स्थानों पर पहुंचते हैं। त्योहार से कुछ दिन पहले ही इस रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगता है। इसको लेकर हाथरस डिपो ने भी अपनी कमर कस ली है। दिल्ली से हाथरस, अलीगढ़ आदि के लिए हाथरस डिपो 40 से अधिक बसों को दौड़ाने की तैयारी में है।

19 मार्च को अलीगढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगवाए जाने की कवायद की जाएगी। रात के समय अपने निर्धारित रूट पर दौड़ने वाली बसों को दिन के समय दिल्ली के अतरिक्त चक्कर लगवाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 22 मार्च से 3 अप्रैल के बीच दिल्ली के लिए बसों की संख्या में इजाफा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच हजार से अधिक यात्रियों का होगा आवागमन
हाथरस डिपो की ओर से दिल्ली के लिए चलाए जाने वाली बसों से पांच हजार से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी। बीते सालों के आंकड़े देखें तो 40 बसों में औसतन 60 यात्री यात्रा करते हैं। इस तरह 40 बसों में लगभग 2600 यात्री यात्रा करते हैं। दोनों ओर से देखा जाए तो ये आंकड़ा 10 दिन में पांच हजार यात्रियों से अधिक पहुंचेगा।


होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए मुख्य रूप से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या में इजाफा होगा। करीब 40 अतरिक्त चक्कर दिल्ली के लिए लगाए जाएंगे। जल्द ही नए रूट व दिल्ली के लिए बसों की संख्या का निर्धारित कर दी जाएगी। -वीरी सिंह, स्टेशन प्रभारी, हाथरस डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें