संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर और ब्लड जांच कक्ष का भी बारीकी से जायजा लिया। एसडीएम ने खून जांच कक्ष में जांच रिपोर्ट समय से मरीजों को उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की और समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दवा काउंटर पर कुछ दवाओं की कमी मिली, जिसे पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर मरीज ने शिकायत की और उसकी शिकायत सही निकली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों से आह्वान किया कि वह अपने आस पड़ोस के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करें, जिससे कि वह भी संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बच सकें। मौके पर कोल्ड चेन हैंडलर जुगेंद्र यादव व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।