फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने देखीं मेले की तैयारियां, दिए निर्देश
विज्ञापन

डीएम व पालिकाध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी परिसर का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मेला तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने मेला प्रांगण में सफाई व्यवस्था, रंगाई-पुताई और अन्य सजावट के बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया।
डीएम ने मेले की दीवारों पर पेंटिंग के कार्य को देखकर प्रयागराज से आए पेंटरों के कार्य की सराहना की। उन्होंने पालिका परिषद की इस पहल को काफी सराहनीय बताया। डीएम ने कहा कि इस प्रकार की पेंटिंग से बृज की संस्कृति की झलक दिखाई देती हैं। इस वर्ष यह मेले का मुख्य आकर्षण यह पेंटिंग ही होगी।
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज का गणेश चतुर्थी यानि दो सितंबर से होगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारियां पूरी करने में जुट गया है। इसको लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मेला परिसर का औचक निरीक्षण किया। महिला बाजार, मंदिर परिसर, मेला प्रांगण, मेला रिसीवर कैंप बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश। उन्होंने मेला परिसर में श्रद्धालुओं को हर तरीके की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। चेयरमैन द्वारा प्रकाश निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि मेले की तरफ जाने वाले मार्ग की सभी लाइटें सुचारु रूप से चालू हो। यदि कोई लाइट खराब पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि बारिश आने की स्थिति में मेला प्रांगण में जलभराव की स्थिति नहीं हो, इसकी समुचित व्यवस्था कराई जाए। नगर पालिकाध्यक्ष ने आने वाले लोगों के लिए आरओ वाटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, ईओ डॉ. विवेकानंद, प्रकाश निरीक्षक सत्यवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक रामबहादुर पटेल, डंबर सिंह, नंद किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मियों का आज का अवकाश निरस्त
हाथरस। मेला परिसर में सफाई, पेयजल, प्रकाश, आदि कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन आशीष शर्मा ने पाया मेले में अभी सभी कार्य पूर्ण नहीं हो सके हैं, जबकि मेला 2 सितंबर से शुरू होना है। इसे देखते हुए पालिकाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों का एक सितंबर का सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि रविवार को अन्य दिनों की भांति कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें