फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट को पोलिंग बूथों के निरीक्षण के निर्देश

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को आयोग से प्राप्त प्रारूप के आधार पर बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त पोलिंग बूथ पर भ्रमण करके चेक लिस्ट के अनुसार 26 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को समय से उपलब्ध कराएं। सभी पोलिंग बूथ पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश, शैड और प्रसाधन सुविधाओं आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के लिए बीएसए, डीपीआरओ, एक्सईन जल निगम एवं विद्युत को निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य मार्ग से पोलिंग बूथ तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्गों को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए एक्सईन पीडब्लूडी को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ईवीएम को अपने घर पर नही ले जाएगा। यदि ऐसा पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, संजय कुमार श्रीवास्तव, बाल मुकुंद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें