फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनियों को तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा कंपनियों को तत्काल भुगतान किए जाने के निर्देश
विज्ञापन

डीएम ने की सीएम किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत दुर्घटना के दौरान मृतक/दिव्यांग व्यक्तियों को दी जाने वाली सहायता धनराशि के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाया जाए।
बैठक में सहायक भूलेख अधिकारी लियाकत अली ने बताया कि तहसील हाथरस के 07 दावों मेें से तीन को स्वीकृति प्रदान की गई। चार दावों पर पुन: जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार तहसील सादाबाद के 10 दावों में से 03 को स्वीकृति प्रदान की गई तथा शेष 07 दावे अपात्र पाए जाने पर उसको निरस्त किया गया। तहसील सिकंदराराऊ के 15 दावों में से 06 दावों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 08 दावे अपात्र पाए जाने पर निरस्त किया गया एवं 01 दावे पर पुन: जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। तहसील सासनी के 06 दावों में से 03 दावों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 03 दावे अपात्र निकलने पर निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्वीकृति किए गए समस्त दावों का भुगतान बीमा कंपनी को तत्काल में कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लंबित दावे किसी भी पटल पर लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जो भी आवेदन पात्र हो, उनमें समय से कार्यवाही करते हुए लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें