फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3153 लाभार्थियों के खाते में भेजी पीएम आवास योजना की किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
3,153 लाभार्थियों के खाते में भेजी पीएम आवास की किश्त
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में 6,197 लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से जिले के 3,153 लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की किश्त भेज दी गई है। योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 6,197 पात्रों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 11,267 लोगों ने इस योजना में आवेदन किया है, जिसमें से 5,127 आवेदक अपात्र पाए गए हैं।
शासन स्तर से पीएम आवास योजना शहरी के तहत आवास बनाने के लिए धनराशि दी जा रही है, ताकि गरीबों को आशियान मिल सके। यहां जिले से अब तक 11,267 आवेदकों ने पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए आवेदन किया था। इन आवेदनों के बाद विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 5,127 आवेदन अपात्र पाए गए। इन आवेदनों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से 3,153 पात्रों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। इसमें से 3,153 पात्रों के खाते में पहली किश्त, 1,411 के खाते में दूसरी किश्त और 311 के खाते में तीसरी किश्त भेज दी गई है। अब धनराशि भेजे जाने के सापेक्ष निर्माण की स्थिति का भी अवलोकन किया जाएगा। पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष में लाभार्थियों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

दलालों से परेशान विभागीय अधिकारी
हाथरस। डूडा विभाग में दलालों के बोलवाले से विभागीय अधिकारी परेशान हैं। पिछले दिनों लाभार्थियों से वसूली के मामले में पीओ डूडा पर कार्रवाई हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों के लिए दलाल गायब हो गए थे। फिर से धनराशि की किश्त जारी होते ही दलाल फिर से सक्रिय हो गए हैं। पीओ डूडा ने बताया कि आवेदक सीधे कार्यालय में संपर्क करें। किसी भी व्यक्ति के बहकाने में नहीं आए। यहां तक कि बिना आईकार्ड के किसी को भी डूडा विभाग का कर्मचारी नहीं मानें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें