फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सत्संग हादसे में दरोगा की हुई गवाही

Fri, 30 Jan 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के बहुचर्चित सत्संग हादसे में बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन ड्यूटी में लगे दरोगा की गवाही हुई। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक में चल रही है।
विज्ञापन

16 वें गवाह के रूप में एसओजी प्रभारी धीरज गौतम कोर्ट पहुंचे और गवाही पूरी की। मामले की अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी। गौरतलब है कि सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में दो जुलाई 2024 को सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 250 लोग घायल हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की और 11 आरोपियों के खिलाफ 32 सौ पेज का आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने इस मामले में 676 गवाह बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें