हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी। प्रकरण में 32सौ पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें 11 आरोपी बनाए गए थे। प्रकरण में 676 गवाह हैं। मामले में दरोगा ने अपने बयान दर्ज कराए।
हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में दो साल पहले हुए सत्संग हादसे के मामले में 29 अप्रैल को न्यायालय में दरोगा रामनरेश ने अपने बयान दर्ज कराए। दो जुलाई 2024 को यह हृदयविदारक घटना हुई थी। भीड़ के दबाव के चलते हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अक्तूबर 2024 में प्रकरण में 32सौ पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें 11 आरोपी बनाए गए थे। प्रकरण में 676 गवाह हैं। 29 अप्रैल को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में सुनवाई हुई। दरोगा ने बताया कि घटना के दूसरे दिन सुबह महिला कांस्टेबल की मदद से उन्होंने मृतका रूबी निवासी उन्नाव का पंचनामा भरा था और नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया था। शव पर कोई बाहरी चोट नहीं थीं। प्रकरण में सुनवाई की अगली तिथि सात मई लगी है।