फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रात 12 बजे बंद हो जाता है पूछताछ केंद्र, यात्री परेशान

Wed, 01 Jul 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन का पूछताछ केंद्र।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रात के समय लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होने के बावजूद पूछताछ केंद्र रात 12 बजे बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधी रात के बाद ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों के पास ट्रेन की सही स्थिति जानने का कोई माध्यम नहीं बचता।
विज्ञापन



ऐसे में उन्हें मोबाइल एप और इंटरनेट पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन पर पूछताछ केंद्र सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक ही संचालित होता है।


रात 12 बजे के बाद स्टेशन से मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, पीपीटीए हमसफर एक्सप्रेस, बांद्रा-कानपुर एक्सप्रेस, बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस, थावे एक्सप्रेस, एसबीसी-लखनऊ स्पेशल, कविगुरु एक्सप्रेस, जोधपुर-मऊ एक्सप्रेस, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस और भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन



इनमें बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। यदि कोई ट्रेन लेट हो जाए या उसका प्लेटफॉर्म बदल दिया जाए तो यात्रियों को इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और वे यात्री जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाते, उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती है।
परामर्शदात्री समिति के सदस्य कपिल अग्रवाल का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई सेवाएं शुरू कर रहा है, लेकिन हाथरस सिटी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर रात्रिकालीन पूछताछ सुविधा का अभाव अब भी बना हुआ है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि रातभर पूछताछ केंद्र संचालित किया जाए या कम से कम किसी कर्मचारी की ड्यूटी सूचना उपलब्ध कराने के लिए लगाई जाए।
पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन का कहना है कि रेलवे अब डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए पूछताछ केंद्रों को कम किया जा रहा है। हर यात्री के मोबाइल पर सूचना दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्री 139 नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें