फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प के काटने से मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत, कोहराम
सासनी। कस्बा के मोहल्ला हरीनगर में सोमवार की देर शाम एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को विषैले सर्प ने डस लिया। काफी उपचार के बाद भी मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई।
परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला हरीनगर निवासी धर्म कुमार की पांच वर्षीय पुत्री कुमारी गुनगुन मोहल्ले के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा बताई गई है। बताते हैं कि सोमवार की शाम को खेलते समय गुनगुन को एक विषैले सर्प ने डंस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी गुनगुन को नहीं हो पाई। हालत बिगड़ने पर गुनगुन के परिजनों को चिंता सताने लगी तो उन्होंने चिकित्सकों से परामर्श लिया। सीएचसी से उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें