सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट में 20 दिन के मासूम की निमोनिया से मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट निवासी नीरज का के 20 दिन के बेटे की तबीयत खराब थी।
वह निमोनिया से पीड़ित था। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अस्पताल में रोने बिलखने लगे। बाद में परिजन शव लेकर चले गए। संवाद