फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर के टायर और मडगार्ड के बीच फंसकर मासूम की मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दीक्षा का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अड़ू में बृहस्पतिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठी नौ साल की एक मासूम बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह टायर व मडगार्ड के बीच बुरी तरह फंस गई। करीब 10 मिनट तक मासूम जिंदगी और मौत के बीच तड़पती रही, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन





नगला अड़ू निवासी सुरेश कुमार उर्फ भोलू की नौ वर्षीय पुत्री दीक्षा कक्षा तीन की छात्रा थी। दोपहर के समय पड़ोस के ट्रैक्टर मालिक के बेटे के साथ ट्रैक्टर पर बैठी थी। खेत में आलू की खोदाई और जुताई का काम चल रहा था।





प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीक्षा के हाथ में आलू से आधा भरा एक थैला था। ट्रैक्टर चलते समय वह थैला अचानक टायर और मडगार्ड के बीच फंस गया। थैले के खिंचाव के कारण दीक्षा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे टायर के भीतर जा फंसी।
विज्ञापन





हादसा होते ही चालक ने तुरंत ट्रैक्टर रोका और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बच्ची टायर और मडगार्ड के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम दीक्षा की मौत हो चुकी थी।




सूचना मिलते ही डायल 112, सलेमपुर चौकी पुलिस और हसायन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीक्षा तीन बहन और दो भाई हैं। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके पिता सुरेश कुमार किसान हैं। मासूम की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।




बालिका ट्रैक्टर पर बैठी थी और संतुलन बिगड़ने से टायर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-गिरीशचंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी, हसायन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें