फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निमोनिया से मासूम की गई जान, बीमारी से वृद्धा की मौत, दोनों परिवार में छाया मातम

Fri, 27 Dec 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तीन माह की बच्ची अनवी निमोनिया से पीड़ित थी। हालत अधिक बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शकुंतला देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी। अस्पताल चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निमोनिया से एक मासूम व ह्रदय की बीमारी से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के खेड़ा बरामई निवासी तीन माह की बच्ची अनवी निमोनिया से पीड़ित थी। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। 27 दिसंबर को हालत अधिक बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इधर, शकुंतला देवी (82) निवासी देवीराम निवासी अहियापुर थाना सदर कोतवाली की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश का कहना है सर्दीजनित बीमारियों से पीडि़तों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है। छोटे बच्चे निमोनिया की जद में आ रहे हैं। बुजुर्गों में ह्रदय संबंधी बीमारी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें