फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कॉलेज से प्रवेशपत्र लेकर लौट रहे भाई-बहन जख्मी

Tue, 14 Feb 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल छात्रा का जिला अस्पताल में होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
हाथरस। कॉलेज से प्रवेश पत्र लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार भाई-बहन को एक बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी निवासी पवन तोमर का बेटा अभिषेक और बेटी प्रेरणा शहर के बागला इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। सोमवार की दोपहर को दोनों भाई-बहन कॉलेज से प्रवेश पत्र लेने आए थे। प्रवेश पत्र लेकर दोनों साइकिल पर सवार हो गांव रुहेरी लौट रहे थे।



इसी बीच अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के निकट बाइक सवार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें