स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को तैयारियों का दौर चला। बाजारों में पूरे दिन खरीददारी तेज रही। तिरंगों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित तमाम प्रकार की वस्तुओं की खरीद में स्कूली बच्चे, अभिभावक व शिक्षक आदि जुटे रहे। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए।
15 अगस्त पर हाथरस जिले भर में आजादी का जश्र पूरे जोर शोर से मनाया जाएगा। देश के साथ ही पूरा जनपद स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भक्ति में सरोबोर रहेगा। इसे लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियों का दौर चलता रहा। स्कूल कालेज के बच्चों, अभिभावकों के साथ ही सरकारी महकमों में भी तैयारी की जाती रहीं। शाम के समय तमाम सरकारी व सार्वजनिक इमारतें रंग बिरंगी रौशनी में सराबोर दिखी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को तैयारियों का दौर चला। बाजारों में पूरे दिन खरीददारी तेज रही। तिरंगों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित तमाम प्रकार की वस्तुओं की खरीद में स्कूली बच्चे, अभिभावक व शिक्षक आदि जुटे रहे। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए। आजादी के अमृत महोत्सव समापन के कारण इस साल का स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग दिखाई दे रहा है। आज पूरी भव्यता के साथ आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
तिरंगी लाइटों से सजे सावर्जनिक स्थल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी तिराहा का स्वच्छता चौक, डीआरबी तिराहे का शहीद भगत सिंह पार्क, घंटाघर चौक आदि को तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। वहीं जनपद के कई सरकारी भवनों को भी रंग बिरंगी रौशनियों से जगमगाया गया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों आदि को पूरे उत्साह के साथ सजाया है। पीडब्ल्यूडी का अतिथि गृह, स्टेट जीएसटी कार्यालय, मण्डी समिति, पुलिस लाइन, कलक्टे्रट, विकास भवन सहित तमाम सरकारी भवन भी रंग बिरंगी रौशनियों में नहला दिए गए हैं।