फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है सेहत का सवाल: रिफाइंड से महंगा है सरसों का तेल, फिर भी होटल और शादी में अब भी तेल बना पहली पसंद

Sat, 04 Jul 2026 03:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले कुछ वर्षों में लोगों के खान-पान को लेकर नजरिया बदला है। अब लोग स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी महत्व दे रहे हैं। यही कारण है कि महंगा होने के बावजूद सरसों के तेल की बिक्री लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर रखी सरसों के तेल की टिन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य तौर पर रिफाइंड तेल से सस्ता रहने वाला सरसों का तेल पिछले चार माह से रिफाइंड से महंगा बिक रहा है। इसके बावजूद इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि सेहत के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता के कारण घरों में सरसों के तेल की खपत पहले की तुलना में करीब 10 प्रतिशत बढ़ गई है।

विज्ञापन


थोक बाजार में इन दिनों रिफाइंड तेल करीब 152 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि सरसों का तेल 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसके बावजूद घरेलू उपभोक्ता सरसों के तेल को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि बड़े होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में अभी भी लागत कम होने और स्वाद में एकरूपता बनाए रखने के कारण रिफाइंड तेल का ही अधिक उपयोग किया जा रहा है।

कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों के खान-पान को लेकर नजरिया बदला है। अब लोग स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी महत्व दे रहे हैं। यही कारण है कि महंगा होने के बावजूद सरसों के तेल की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

पहले ग्राहक सबसे पहले रिफाइंड का भाव पूछते थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोग सीधे सरसों का तेल मांगते हैं। कीमत अधिक होने के बावजूद बिक्री में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।-कन्हैयालाल, खाद्य तेल व्यापारी, हाथरस।

विज्ञापन

होटल और शादी-विवाह के आयोजनों में अभी भी रिफाइंड की मांग अधिक रहती है, लेकिन घरेलू ग्राहकों का रुझान तेजी से सरसों के तेल की ओर बढ़ा है। लोग अब स्वाद के साथ सेहत को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।-अनिल वार्ष्णेय, खाद्य तेल विक्रेता, हाथरस।


सरसों के तेल में होते हैं यह गुण
सरसों के तेल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसमें मौजूद एलाइल आइसोथायोसायनेट जैसे तत्व भोजन को विशिष्ट स्वाद देने के साथ पाचन में भी सहायक माने जाते हैं। वहीं सीमित मात्रा में उपयोग किए जाने पर यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है। रिफाइंड तेल का उपयोग सुविधाजनक होने के बावजूद कई लोग कम प्रसंस्कृत (लेस प्रोसेस्ड) विकल्प के रूप में सरसों के तेल को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें