फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तोता-मुर्गा रंग कारोबारी के बैंक लॉकरों को इनकम टैक्स टीम ने खंगाला, परिजन की तबीयत बिगड़ी

Thu, 18 May 2023 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के ताेता व मुर्गा ब्रांड के कारोबारी दोनों भाई रंग-गुलाल, हींग और ड्राईफ्रूट के कारोबार से जुड़े हैं। इनकी औद्योगिक इकाइयों और आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई चलती रही। बताया जा रहा है कि टीम ने इनके बैंक लॉकर तक खंगाले हैं।
विज्ञापन
रंग फैक्ट्री पर पहुंची इंकम टैक्स की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के प्रमुख तोता व मुर्गा ब्रांड के रंग बंधु राम बिहारी अग्रवाल और रतन बिहारी अग्रवाल के यहां आयकर विभाग का सर्वे दूसरे दिन भी जारी रहा। दोनों भाई रंग-गुलाल, हींग और ड्राईफ्रूट के कारोबार से जुड़े हैं। इनकी औद्योगिक इकाइयों और आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई चलती रही। 

विज्ञापन


हाथरस जिले में हींग, रंग गुलाल, हैंडीक्राफ्ट, दाल आदि की काफी फैक्टरियां हैं। हाथरस जिला आयकर विभाग के रडार पर काफी समय से था। बीते दिनों भी एक कारोबारी के यहां सर्वे की कार्रवाई की गई थी।  बुधवार सुबह मथुरा, नोएड, अलीगढ़ सहित कई जिलों की आयकर विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख कारोबारी राम बिहारी अग्रवाल, व रतन बिहारी अग्रवाल की फर्म पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी, जो बृहस्पतिवार राततक जारी रही। इस दौरान आयकर विभाग ने इकाइयों के दस्तावेज, कंप्यूटर के रिकार्ड की  जांच की, साथ ही उनकी फोटोकापी भी कराई। इस दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही है, ताकि बाद में आकलन किया  जा सके। साथ ही संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाती रही। देर शाम तक शहर के घास मंडी आरबी कलर्स, राधाकृष्ण रसायन शाला सहित करीब छह स्थानों पर आयकर का सर्वे जारी रहा।

आयकर विभाग की टीमें कर रही स्टॉक व माल की जानकारी
कारोबी बंधु कई कारोबार से जुड़े हैं। आयकर विभाग की सर्वे टीम के द्वारा सर्वे के दौरान यह जानकारी जुटाई जा रही है। कितना माल स्टॉक में हैं। कितने माल का आवागमन हुआ है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए टीमों के द्वारा सर्वे की कार्रवाई को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बैंकों के खुलवाए लॉकर 
आयकर विभाग की टीम ने रंग व हींग कारोबारियों के बैंकों में खातों का ब्याेरा भी खंगालना शुरू कर दिया है। इस क्रम में शहर के कई बैंकों में आयकर विभाग की टीम पहुंची। इस टीम ने बैंकों में रंग कारोबारियों के लॉकर का खुलवाकर सभी दस्तावेजों व अन्य सामानों की जांच शुरू कर दी है। 

परिजनों की बिगड़ी तबीयत 
आयकर विभाग के सर्वे के दौरान रंग कारोबारी राम बिहारी अग्रवाल के घर पर टीमें दस्तावेजों को चेक कर रही है। अब इसे लेकर परिवारीजन भी तनाव में आने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर को रामबिहारी अग्रवाल व उनके परिवार की महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इस कारण परिवार में खलबली मच गई। घर में रखी दवाएं दी गईं, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। 

विज्ञापन

जानकारी जुटाने की कोशिश करते रहे कारोबारी

आयकर विभाग की टीमों कारोबारियों के आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से सील कर दिया है। बाहर पुलिस का पहरा है। न किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर आने दिया जा रहा है। इस दौरान शहर के दूसरे कारोबारी भी कार्रवाई के बारे  में जानकारी  करने का प्रयास करते रहे कि अंदर क्या चल रहा है। लेकिन किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है और इससे कारोबारियों में खलबली मची हुई है।

दिल्ली में फैक्टरी पर भी टीम का डेरा
हाथरस शहर के दो रंग व हींग कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की टीमें डेरा डाले हुए हैं। यह टीमें बुधवार की सुबह से इन कारोबारियों की आवास और फैक्टरियां पर पहुंच गईं। आयकर विभाग की एक टीम  गुडिया वाला पेच स्थित फर्म राधा किशन विशन दास रंग रसायन प्राइवेट लिमिटेड पर सर्वे का कार्य कर रही है। इस क्रम में कलवारी रोड स्थित एक रंग व हींग की फैक्टरी पर डेरा डाले हुए है। नाई का नगला स्थित फैक्टरी, बीएच मिल ऑयल रोड स्थित फैक्टरी, सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण रसायनशाला में टीमें जांच में जुटी हैं। एक टीम घास मंडी स्थित आरबी कलर इंडस्ट्री पर सर्वे कर रही है। सादाबाद गेट स्थित रंग उद्यमी के आवास पर भी दो टीमें लगी हुई हैं। सर्वे के दौरान टीम द्वारा स्टॉक और ई वे बिल आदि की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार रंग कारोबारी ड्राई फ्रूट कारोबार में उतर गए हैं। इसे लेकर भी चर्चा यह है कि इस कारोबार से जुड़ी दिल्ली में एक फैक्टरी पर भी आयकर विभाग की टीम डेरा डाले हुए है। 

जीएसटी व आयकर सर्वे बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्वे की कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की गई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी समाज परिश्रम से सरकार को हजारों रुपये महीने का कर अदा करता है। इसी राजस्व से पूरे देश की व्यवस्था चलती है। इसके बाद भी व्यापारी को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। विभिन्न विभागों द्वारा तरह-तरह से व्यापारियों का शोषण किया जाता है। साथ ही सरकार व्यापार को और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर समिट का आयोजन करती है, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक सभी उद्योगों को बढ़ावा देने की बात करते हैं।

सभी जिलों से पूरे प्रदेश से व्यापारियों और उद्योगपतियों ने लाखों-करोड़ों रुपया निवेश करने के लिए रुचि दिखाई है। स्वयं सरकार का मानना है कि इस निवेश से अधिकाधिक राजस्व की प्राप्ति होगी तमाम नौकरियां नौकरियों का सृजन होगा  इसके विपरीत हाथरस में उद्योगों को समर्थन देने की बजाय उनके यहां छापामार कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी विभाग आने वाले दिनों में सर्वे की बात कह रहा है। व्यापारी और उद्यमी नया उद्योग लगाने से कतरा रहे हैं। यही हाल रहा तो हाथरस के उद्योग पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

मांग करने वालों में प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, नगर विधानसभा महामंत्री प्रेम प्रकाश पागल गुरु, युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, युवा जिला महामंत्री ललितेश गुप्ता, विनोद मित्तल सुभाष गर्ग कपिल अग्रवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, प्रदीप सारस्वत संदीप सेकसरिया, पीयूष गुड़हा, बलवीर वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें