फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुकान से मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा, दो पकड़े, सात फोन बरामद

Fri, 09 May 2025 02:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चोरों ने दुकान की पटिया हटाकर मोबाइल फोन चोरी कर लिये। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन चोरी की घटना का खुलासा किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से चोरी के सात मोबाईल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


विगत 12 अप्रैल को रिंकू पुत्र सुरेश बाबू निवासी ग्राम नगला बास थाना हाथरस जंक्शन ने तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी लाखनू तिराहा लाढपुर में रिंकू मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है । 10 अप्रैल को रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान की पटिया हटाकर मोबाइल फोन चोरी कर लिये। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से मिली सूचना प्राप्त की। 8 मई को मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया गया। दो अभियुक्तो को जलालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से चोरी के सात मोबाईल फोन बरामद किए हैं । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
विज्ञापन

 
यह दोनों किए गिरफ्तार

  1. लखन प्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन
  2. चेतन सिंह  पुत्र रामबाबू सिंह निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन

विज्ञापन

ये मोबाइल हुए बरामद

  • मोबाइल पोको कंपनी 
  • मोबाइल इनफिनिक्स कंपनी 
  • मोबाइल ओसम आई  टेल कंपनी
  • मोबाइल इनफिनिक्स कंपनी 
  • मोबाइल रेडमी कंपनी
  • मोबाइल लावा कीपेट
  • मोबाइल छोटा केचोडा कीपेड  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें