फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जीत की आस में रूठों को मनाने दर-दर घूमे मंत्री

Thu, 27 Apr 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने हाथरस के अलावा सादाबाद, मुरसान, सिकंदराराऊ जाकर कई नेताओं का हाल-चाल जाना। कई निर्दलीय प्रत्याशियों के यहां भी गए। उनका प्रयास रहा कि निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लें। साथ ही, वह ऐसे कई नेताओं के यहां भी गए, जो कि नगर निकाय चुनाव में टिकट से वंचित रह गए हैं और अंदरखाने नाराज चल रहे हैं। इन नेताओं को भी मनाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

भाजपा नगर निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का रिहर्सल मान रही है। उसकी कोशिश है कि जिले के सभी नगर निकायों पर जीत हासिल की जाए। इसी क्रम मेंं जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण यहां आए। उन्होंने हाथरस में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पर पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों से चुनावी वार्ता की। वह मुरसान में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा के घर पर गए। पार्टी ने पिछले दिनोंं भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रजनेश कुशवाहा को टिकट दिया है। गिर्राज किशोर शर्मा भी टिकट के प्रबल दावेदारों में थे लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इससे गिर्राज किशोर के समर्थकों में नाराजगी थी। गिर्राज किशोर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भी किया है।
प्रभारी मंंत्री ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें मनाने की कोशिश की और एकजुटता का हवाला दिया लेकिन गिर्राज किशोर के समर्थक भी वहां आ गए और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। कुछ समर्थकों का कहना था कि पार्टी को इस बार शर्मा को टिकट देना था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए रजनेश कुशवाहा को टिकट दे दिया है। बहरहाल, कुछ देर की बातचीत के बाद प्रभारी मंत्री वहां से चले गए। उनके साथ भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेंद्र सिंह, प्रीति चौधरी, चंद्रवीर सिंह, कप्तान सिंंह ठेनुआंं, शिवकुमार, सुरेश प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रभारी मंत्री सादाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी राधारमण उर्फ राजू भाई के घर भी गए और उनसे भी वार्ता की। सूत्रोंं के मुताबिक, प्रभारी मंत्री ने राजू भाई को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बैठने को लेकर वार्ता की। इस दौरान जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अंजुला माहौर आदि नेता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें