फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के युवती के साथ हुआ था दुष्कर्म
दुष्कर्म करने वाले के दोस्त ने वीडियो को कर दिया था वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र में एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए। डॉक्टरी परीक्षण के लिए दुष्कर्म पीड़िता को जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
पिछले दिनों मुरसान कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती के साथ थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना निवासी एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। दुष्कर्म की वीडियो आरोपी के दोस्त ने बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे लेकर सोमवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात को पुलिस ने राहुल निवासी बिसाना और भोला के खिलाफ धारा 376/504/66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। वहीं मंगलवार को पीड़ित युवती को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसके बयान कराए। बयानों के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसएचओ मुरसान शंभूनाथ सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों पुलिस की पकड़ में होंगे। पीड़ित के बयान कराए गए और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें