फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब बाजारों में मिल रहा होली के पकवानों का स्वाद

Sun, 01 Mar 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के एक बाजार में होली के पर्व के लिए सजे व्यंजन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एक समय था जब घरों से दूर रहने वालों को होली के पर्व पर पकवानों का स्वाद चखने को नहीं मिलता था, लेकिन अब बाजारों में होली के पकवानों की खूूब बिक्री हो रही है। पिछले कुछ सालों में बढ़ते चलन के कारण इस साल शहर में करीब एक दर्जन दुकानें सजकर तैयार हो गई हैंं।
विज्ञापन




होली के अवसर पर कई प्रकार के पकवान हर घर में बनाए जाते हैं, लेकिन आज के आधुनिक दौर में अगर पकवान बनाने का समय नहीं है तो भी मेहमानों को गुजिया, मठरी, समोसे आदि पसोसे जा सकते हैं, क्योंकि अब बाजारों में होली के लिए घर जैसे पकवानों की बिक्री हो रही है। मात्र 300 रुपये किलो में मावे की गुजिया, नमकीन व अन्य प्रकार के समोसे 180 रुपये किलो में बिक रहे हैं।



इसी तरह मात्र 180 रुपये किलो में मीठे सेव और 200 से 240 रुपये प्रति किलो में नमकीन सेव, मठरी, मूंग की दाल की नमकीन, चना की दाल की नमकीन, मूंगफली की नमकीन आदि आयटम मिल रहे हैं। इतना ही नहीं शुगर फ्री पकवानों के साथ ही मनमाफिक पकवानों के ऑर्डर भी हलवाई ले रहे हैं।
विज्ञापन





अब एकल परिवारों की संख्या अधिक है। एकल परिवार में कुछ आयटम महिलाएं खुद बना लेती हैं और कुछ हमारे पास से ले लिए जाते हैं, इसलिए लगातार ये कारोबार बढ़ रहा है।
-रामकुमार, होली के पकवान के विक्रेता।







हमारे यहां दिवाली व होली सहित कई त्योहारों के लिए घर जैसे पकवान बनाए जाने की कोशिश की जाती है। इस तरह के आयटम की मांग बढ़ने का मुख्य कारण ही यही है कि मेहमान इस बात का पता न नहीं लगा पाता कि व्यंजन घर का है बाजार से मंगाया है।
विज्ञापन

-जगदीश प्रसाद, होली के पकवान के विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें