फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ससुरालियों पर दामाद को बंधक बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 08 Dec 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मां ने आरोप लगाया है कि पुत्र को उसके ससुरालियों ने धोखे से बुला लिया और उसे बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पर जब वह ससुराल गए तो वहां उन्होंने लड़के को छुपा दिया गया और कहा कि वह वहां पर नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव मीरपुर निवासी ससुराल वालों पर दामाद को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी पत्नी अजुध्या प्रसाद निवासी थाना महुआ खेड़ा सांगवान सिटी अलीगढ़ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।

विज्ञापन

 
युवक की मां ने बताया कि उनके पुत्र गौरव उर्फ कुनाल की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी लड़की से हुई थी। शादी के बाद ही लड़की ने उनके तथा परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करा दिया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 7 दिसंबर को उनके पुत्र को उसके ससुरालियों ने धोखे से बुला लिया और उसे बंधक बना लिया। 

जानकारी मिलने पर जब वह ससुराल गए तो वहां उन्होंने लड़के को छुपा दिया गया और कहा कि वह वहां पर नहीं है। उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रविवार को युवक की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें